मेरठ, मार्च 21 -- किशनपुर गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी थल्ली साहिब में चल रहे जोड़ मेले के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की। गुरुद्वारा साहिब में सजाए गए कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगतों को निहाल किया और सिखों की बहादुरी व गौरवमयी इतिहास की गाथा सुनाई। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी थल्ली साहिब में शुक्रवार की प्रात अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इसके उपरांत दीवान हाल साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या अपार रही और देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने कीर्तन दरबार साहिब में मत्था टेका। हेड ग्रंथी सरबजीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समानता का संदेश देते हुए जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव का कड़ा विरोध किया था। उन्होंने लंगर और संगत की प्रथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.