बागपत, मई 4 -- चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिखैड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंड़े चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं, मारपीट की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हालांकि आपका प्रिय हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिखैड़ा निवासी एकता गांव में ही एक दुकान पर समान लेने गई थी। उसने बताया कि दुकान से वापस लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते गांव की ही एक महिला उसके साथ गाली-गलौज करने लगी। उसका बेटा कार्तिक भी उसके साथ था और घटना की वीडियो बना रहा था। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट जिससे क्षुब्ध होकर महिला, उसके भाई और भतीजे मारपीट करने लगे। बचाव में आए पति विनोद के साथ भी मारपीट की गई। विनोद और का...