प्रयागराज, फरवरी 21 -- मलाक हरहर और स्टैनली रोड के बीच निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज के पहले स्वागत द्वार बनाया जाएगा। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि लखनऊ की तर्ज पर सिक्स लेन पुल के पहले मलाक हरहर में स्वागत द्वार बनाने की योजना बनाई गई है। इसके बाग शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। महाकुम्भ के पहले नगर विकास विभाग ने शहर को जो़ड़ने वाले सभी राजमार्गों पर प्रवेश द्वार बनवाया था। नगर निगम के जरिए सीएंडडीएस ने स्वागत द्वारों का निर्माण किया। इन स्वागत द्वारों की स्थिति अब खराब हो रही है। नगर आयुक्त के अनुसार, पहले बने स्वागत द्वारों का भी रखरखाव किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.