प्रयागराज, अप्रैल 23 -- फाफामऊ। मोरहूं गांव के सामने बुधवार की सुबह गंगा में डूबे छात्र का शव करीब 22 घंटों के बाद गुरुवार सुबह निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के पास मिला। मृतक छात्र के परिजनों की गुहार पर पुलिस ने शव बिना पोस्टमार्टम के सौंप दिया। जिसके बाद फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मऊआइमा थानाक्षेत्र के सिसई सिपाह गांव का 14 वर्षीय कक्षा आठ का छात्र जोहित मौर्य अपने फूफा के घर मोरहूं शादी में आया था। बुधवार सुबह आठ बजे चार पांच दोस्तों के साथ मोरहूं गंगा में नहाते समय डूब गया था। यह भी पढ़ें- फूफा के घर शादी में आया छात्र गंगा में डूबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.