मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनओसी नहीं मिलने समेत अन्य कारणों से अटकी परियोजनाओं की रिपोर्ट मुख्यालय ने मांगी है। इसकी सूची तैयार कर शीघ्र भेजने को कहा गया है। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने आरसीडी, पुल निर्माण निगम और बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को इससे अवगत कराया है। मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक रामदयालु सिक्स लेन प्रोजेक्ट एनओसी के लिए रुकी है। एनएचएआई, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को एनओसी नहीं दे रही है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में दरभंगा में आयोजित समीक्षा बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था। इसमें अधिकारियों ने अवगत कराया कि एनओसी नहीं मिलने समेत अन्य कारणों से योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हो रही है। इसपर मंत्री द्वारा इन सभी परियोजनाओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.