बरेली, दिसम्बर 1 -- सेटेलाइट से बैरियर टू पुलिस चौकी तक पीलीभीत बाईपास को सिक्स लेन करने के प्रस्ताव को अभी शासन से धनराशि मंजूर नहीं हुई है। इसी बीच कमिश्नर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को आठ लेन करने के लिए दो नए प्रस्ताव तैयार किए हैं। शासन से धनराशि आवंटित न होने की स्थिति में स्थानीय स्तर पर यह कार्य कराने की तैयारी है। शहर की वीआईपी सड़कों में शुमार पीलीभीत बाईपास का चौड़ीकरण लंबे समय से घोषणाओं और प्रस्ताव में ही अटका है। इस वर्ष छह अगस्त को बरेली आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत बाईपास को सिक्स लेन किये जाने का ऐलान किया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने तीन सितंबर को 215.18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता लखनऊ को भेज दिया था। इस प्रस्ताव में सड़क के चौड़ीकरण के साथ पुल-पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.