सिक्सलेन फ्लाईओवर पर कम करनी होगी वाहनों की गति
गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की तरफ बने सिक्सलेन फ्लाईओवर पर वाहनों की गति धीमी रखनी होगी ताकि हादसे का जोखिम कम हो जाए। इस कारण फ्लाईओवर के लोकार्पण से पहले जगह-जगह बोर्ड लगाने की तैयारी की गई है। फ्लाईओवर पर अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। जहां सड़क मुड़ रही है, वहां अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा का बोर्ड लगाया जाएगा। दरअसल, सिक्सलेन फ्लाईओवर बनकर तैयार है। देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर की एक लेन सिक्सलेन फ्लाईओवर से जोड़ी जा चुकी है। दूसरी लेन का काम तेजी से चल रहा है। इसी महीने कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। हालांकि, अब जून में लोकार्पण होने की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.