सिक्सलेन पुल को यमुनापार से जोड़ने की मांग
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। फाफामऊ में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल को फ्लाईओवर के माध्यम से यमुनापार से जोड़ने की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन दिया।विजय द्विवेदी ने कहा कि लगभग 80 लाख की आबादी वाले प्रयागराज में प्रतिदिन लाखों पर्यटक, उच्च न्यायालय सहित विभिन्न विभागों में कार्यों से सड़क मार्ग से लोग आते हैं। ऐसे में यदि अरबों की लागत से बन रहे पुल को सीधे फ्लाईओवर के माध्यम से यमुना पुल से जोड़ दिया जाए तो लोगों को सुगमता होगी। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस योजना को स्वीकृत कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में अरुणेंद्र सिंह, सोनू पाठक, शैलेंद्र मौर्य, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.