फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- मक्खनपुर। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सिक्सलेन पर खराब खड़ी मैक्स को बचाते समय ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक के चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शनिवार शाम चार बजे बाईपास सिक्सलेन पर इंदरई के निकट एक खराब मैक्स खड़ी थी। उसी दौरान शिकोहाबाद की ओर से आगरा की तरफ जा रहे ट्रक चालक को झपकी आ गई। आंख खुली तो उसने आनन-फानन में मैक्स को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का शीशा क्षतिग्रस्त होने से चालक शव केबिन से बाहर निकल आया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.