सिक्सलेन टनल के लिए फाउंडेशन वर्क शुरू
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बाबतपुर में निर्माणाधीन सिक्सलेन टनल का फाउंडेशन वर्क (बेस लेयर) शुरू हो गया है। पिंडरा साइड में पाइलिंग हो रही है। साथ ही कई जगहों पर राफ्ट (लोहे का बेस बनाकर सरिया जोड़ना) भी बनने शुरू हो गए हैं। लगभग 350 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को सितम्बर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बाबतपुर एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इसमें रनवे का विस्तार, नया टर्मिनल भवन, मल्टीलेवल पार्किंग समेत अन्य कार्य चल रहे हैं। रनवे का विस्तार करने पर नेशनल हाइवे-56 स्थित बाबतपुर चौराहे का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इसकी जगह एनएच के समानांतर 2.89 किमी लम्बी फोरलेन अप्रोच रोड और 450 मीटर लम्बी सिक्सलेन टनल बनेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) टनल और अप्रोच रोड का निर्माण करवा रहा है। टनल निर्माण के लिए 11 मीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.