सिक्सलेन टनल अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का प्रतीक: राममोहन नायडू
वाराणसी, जुलाई 9 -- बाबतपुर (वाराणसी)। एयरपोर्ट विस्तार कार्य के तहत रनवे के नीचे छह लेन के अंडरपास (टनल) का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर परियोजना की प्रगति साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बन रहे 450 मीटर लम्बे अंडरपास में फाउंडेशन और राफ्ट निर्माण का कार्य जारी है। मंत्री ने इसे भारत की अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह देश का पहला ऐसा छह लेन अंडरपास होगा, जिसके ऊपर पूरी तरह सक्रिय रनवे रहेगा। अंडरपास तैयार होने के बाद ऊपर से विमानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा, जबकि नीचे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से चलता रहेगा। यह परियोजना सड़क और हवाई यातायात के बेहतर समन्वय का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.