नोएडा, जनवरी 25 -- नोएडा। सेक्टर-47 के आरडब्ल्यूए महासचिव संजय चौहान ने बताया कि सेक्टर के सिक्योरिटी सुपरवाइजर अजय सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब चार महीने पहले सिक्योरिटी सुपरवाइजर गश्त कर रहे थे। रात के समय गश्त के दौरान देखा कि ए ब्लॉक में दीपक गुप्ता के मकान में आग लगी हुई है। उन्होंने आरडब्ल्यूए के फायर सिलेंडर की मदद से उनके मकान की आग बुझा दी और पीड़ितों की जान बचाई। आग से उनकी घर के कुछ दस्तावेज और सामान जल गए थे। सिक्योरिटी सुपरवाइजर के सहास और सतर्कता की चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। 26 जनवरी पर मुख्य अतिथियों द्वारा अजय सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.