वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, संवाददाता। वाराणसी महिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वांचल डिस्कॉम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सिक्योरिटी मनी एवं फिक्स/डिमांड चार्ज संबंधी नोटिस वापस लेने की मांग की। अध्यक्ष सुनीता सोनी ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी जमा कराने की नोटिस जारी की गई है। जबकि पूर्व में भी उपभोक्ताओं ने विभिन्न मदों में सिक्योरिटी मनी एवं निर्धारित शुल्क जमा किया जा चुका है। बताया कि 2,000 से 20,000 तक की नई सिक्योरिटी मनी विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर लागू की गई है, जिससे छोटे व्यापारी एवं गृहिणियां चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.