अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़। ऑटोमोबाइल कंपनियां भी बढ़ते हादसे को कम करने के लिए वाहनों में सेफ्टी फीचर को विकसित कर रही हैं। वाहनों के नए मॉडल में नए सेफ्टी फीचर को जोड़ा जा रहा है ताकि रफ्तार के साथ सड़क दुर्घटनाएं कम हो। अलीगढ़ की बात करें को साल में निजी व कॉमर्शियल 6 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत होते हैं। सड़क हादसे बढ़ने के साथ वाहनों की खरीदारी के समय सुरक्षा अहम मुद्दा बन गया है। ग्राहक रेटिंग से लेकर सुरक्षा फीचर की जानकारी कर रहे हैं। ताकि जोखिम को कम से कम किया जा सके। देव मोटर्स के संचालक सुमित अग्रवाल ने बताया कि बढ़ते सड़क हादसों को लेकर कंपनियों ने छह एअर बैग देना शुरू कर दिया है। आठ से 15 लाख के बीच के वाहनों की डिमांड अधिक है। स्टार रेटिंग वाले वाहनों को लोग अधिक तवज्जो देते हैं, लेकिन स्टार रेटिंग के बारे में अधिकांश को जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.