साहिबगंज, मार्च 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । एसआईएस की ओर से एकदिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को किया गया। कैंप में प्रखंड क्षेत्र के कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप में पहुंचे ट्रेनिंग रिक्वायरमेंट ऑफिसर रामप्रवेश यादव ने उपस्थित युवाओं को एसआईएस कंपनी में उपलब्ध विभिन्न पदों जैसे सुरक्षा जवान, सीआईटी, एसएलवी व एसआईएस टर्मिनिक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, वेतनमान, अन्य सुविधाओं तथा प्रशिक्षण संबंधी जानकारी साझा करते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से 18 से 40 साल आयु वर्ग के युवाओं का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.