सहारनपुर, मार्च 5 -- गागलहेड़ी। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र में बुधवार की रात क्षेत्र के गांव हरौड़ा स्थित ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल में चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड को तमंचे से आतंकित कर लाखों रुपये का सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। स्कूल संचालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्कूल के मैनेजर मोनिस रिजवी ने बताया कि गांव हरौड़ा निवासी धर्मपाल स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड है। बुधवार की रात चार बदमाश स्कूल में घुस गए और धर्मपाल को तमंचे के बल आतंकित करते हुए उसका मोबाइल फोन और 9,600 रुपये की नकदी लूट ली। धर्मपाल ने तुरंत फोन कर घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर जब तक प्रबंधन मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। स्कूल के अंदर सीसीटीवी कैमरों के तार कटे हुए मिले, डिस्प्ले टूटी हुई थी और ऑफिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.