जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा निवासी राजकिशोर साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके खाते से 98 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। राजकिशोर ने परसूडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। उनका बैंक खाता आदित्यपुर के पंजाब नेशनल बैंक में है। 24 अप्रैल को दोपहर दो बजे उनका फोन अचानक बंद हो गया। करीब आधे घंटे बाद फोन चालू हुआ तो खाते से पैसे निकाल लिए गए थे। उन्होंने बैंक मैनेजर से शिकायत की, लेकिन मैनेजर ने पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.