सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के नाम पर ठगी की
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भर्ती करने को लेकर गुड़गांव की कंपनी ने एक युवक से ठगी कर ली। युवक ने कपड़े, जूता के लिए कंपनी को भुगतान कर दिया लेकिन न ड्रेस मिली, न रोजगार मिला। युवक ने थाने में मामले की शिकायत की है। शिकोहाबाद के निखिल कुमार ने शिकायती पत्र देते आरोप लगाया कि उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के लिए एक कंपनी में ऑन लाइन आवेदन किया था। आवेदन पर गुड़गांव की कंपनी ने युवक को उसे वहां बुलाया। ड्रेस के नाम पर उससे 3600 रुपए का भुगतान करा लिया। लेकिन काफी समय होने के बाद भी युवक को न रोजगार मिला, न उसे ड्रेस मिली। यह भी पढ़ें- Firozabad News: युवक ऑन लाइन ठगी का शिकार युवक का आरोप है कि उसके साथ ठगी की गई है। युवक ने थाने में शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.