कार्यालय संवाददाता, अगस्त 9 -- आगरा में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवकों को सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के चार लोगों को साइबर क्राइम और ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये गिरोह अब तक 2500 लोगों से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपितों की फर्जी कंपनी के खिलाफ 15 राज्यों में एनसीआरबी रिकॉर्ड दर्ज होने की बात भी सामने आई है। साइबर क्राइम डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि नौकरी के नाम पर युवकों को ठगा जा रह है। जांच के लिए टीम गठित की गई। शनिवार शाम ताजगंज के आकेपुरम के एक फ्लैट पर छापा मारकर दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया।फर्जी कंपनी बनाकर करोडों की ठगी पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अजय कुमार (36) निवासी...