पलामू, जनवरी 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सिख समुदाय ने मंगलवार की शाम में लोहड़ी पर्व मनाया। बुधवार को गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंघसभा में विशेष दरबार सजा कर शबद-कीर्तन किया जाएगा। समुदाय के महिला-पुरूष और बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। लोहड़ी को लेकर सिख समुदाय के लोगों में खासा उत्साह दिखा। मंगलवार की देर शाम में बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद गुरुद्वारा के बाहर लकड़ी एकत्रतित कर सजाकर लोहड़ी जलाई। सजायी गई लोहड़ी में अग्नि प्रज्जवलित कर उसमें मूंगफली, तिल, रेवड़ियां और चावल डालकर सुख, सम़द्धि की कामना की गई। लोहड़ी मनाने के दौरान समुदाय के लोगों ने जलते हुए लोहड़ी के चारो ओर घुमकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मूंगफली, तिल, रेवड़ी को प्रसाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.