सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए हुआ रवाना
देहरादून, मई 22 -- गोपेश्वर। पंचप्यारों की अगुवाई, पावन निशान साहिब की अगाध श्रद्धा और बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुद्वारा गोविन्दघाट से पवित्र हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। धार्मिक उल्लास और आस्था से सराबोर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना गोविन्दघाट, जहां श्रद्धालुओं ने "जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" के गगनभेदी जयकारों के साथ अपनी कठिन लेकिन आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ किया। प्रथम जत्थे की अगुवाई पावन पंच प्यारों द्वारा की गई, जो सिक्ख परंपरा में श्रद्धा, सेवा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और चमोली पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए हुआ रवाना संपूर्ण यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.