रामगढ़, मार्च 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को शहर के प्रमुख बैंकों को पत्र लिखकर बाजार में सिक्कों (खुले पैसों) की लगातार बढ़ती कमी पर गंभीर चिंता जताई है। चैंबर का कहना है कि Rs.5, Rs.10 और Rs.20 के सिक्कों की अनुपलब्धता के कारण छोटे व्यापारियों और आम ग्राहकों को रोजमर्रा के लेन-देन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर के मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए बैंकों को एक प्रभावी व्यवस्था लागू करनी चाहिए, जिसके तहत इच्छुक व्यापारी और ग्राहक अपने बड़े नोटों को आसानी से सिक्कों में बदल सकें। उन्होंने आग्रह किया कि बैंकों में सिक्का विनिमय की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि बाजार में नकदी का संतुलन बना रहे और छोटे लेन-देन सुचारु रूप से चलते रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.