नई दिल्ली, जुलाई 21 -- सिक्किम के नामची में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज- 6 जलविद्युत परियोजना की एक निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कम से कम 27 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को पास के अस्पताल में भेजा गया है। सोमवार दोपहर को भूस्खलन के कारण एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे उसके भीतर कई मजदूर फंस गए थे।सुरंग में गैस का भी रिसाव पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण समरदुंग सुरंग के अंदर संदिग्ध गैस रिसाव भी हुआ है। इसने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि भूस्खलन के कारण भूमिगत परतों या चट्टानों की संरचना में हलचल होने से यह गैस प्राकृतिक रूप से निकल रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन तथा आप...