रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सिक्किम के 37 सदस्यीय दल ने रांची का भ्रमण किया। युवाओं ने झारखंड विधानसभा का दौरा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया और वहां प्रदर्शित राज्य की संस्कृति को समझा। विधानसभा सचिव ने सिक्किम टीम के एस्कॉर्ट निखिल छेत्री और अनामिका गुरुंग को स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके पश्चात, दल ने जगन्नाथ मंदिर और पतरातू डैम सहित विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। युवाओं ने नौका विहार का आनंद लिया और झारखंडी व्यंजनों का स्वाद चखा। इस दौरान उन्हें राज्य की गौरवशाली विरासत से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल और अन्य उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.