सिक्का फेंकने के दौरान शारदा नहर में गिरी युवती, खोजबीन जारी
शाहजहांपुर, जून 26 -- बंडा। मां के साथ दवा लेने जा रही 19 वर्षीय युवती शुक्रवार को मकसूदापुर पुल के पास शारदा नहर में सिक्का फेंकने के दौरान संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गई। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता न मिलने पर एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी प्यारेलाल की पत्नी गुड्डी देवी अपनी पुत्री सीमा देवी (19) के साथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ई-रिक्शा से गांव ढका घनश्याम दवा लेने जा रही थीं। मकसूदापुर पुल के पास शारदा नहर पर पहुंचने के बाद सीमा देवी सिक्का डालने के लिए ई-रिक्शा से उतरीं। यह भी पढ़ें- सिक्का फेंकने के दौरान पुल से बड़ी नहर में गिरी युवती परिजनों के अनुसार, सिक्का फेंकते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.