सिक्का गांव से प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार
पलामू, अगस्त 21 -- पंडवा। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव निवासी रोबिन सिंह को पंडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि रोबिन सिंह पंडवा थाना में 19 अगस्त 2026 को पंजीकृत कांड संख्या 67/2026 में प्राथमिकी अभियुक्त है। पुलिस ने गुप्त सूचना व जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिक्का गांव से रोबिन सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 26 वर्ष है। उसके खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने सहित अन्य अन्य आरोप है। यह भी पढ़ें- Pakur News: नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.