सिक्का गांव पहुंच शोकाकुल परिजनों से मिले विधायक
पलामू, जुलाई 5 -- मेदिनीनगर। पड़वा थाना के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता सिक्का गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की असामयिक मौत अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। इस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन को निष्पक्ष एवं गहन जांच करानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पलामू लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मिले सिक्का निवासी पीड़ित परिवार से उन्होंने गांव से ही रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के चिकित्सकों एवं अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.