सिक्का की घटना पर सरकार पूरी तरह गंभीर : वित्त मंत्री
पलामू, जून 30 -- पंडवा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पंडवा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखे हुए है। रिम्स में भर्ती पीड़ितों के इलाज के दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की थी तथा रिम्स निदेशक और चिकित्सकों की टीम को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सबिता देवी और नकुल कुमार मेहता की जान नहीं बचाई जा सकी, इसका गहरा दर्द है। वित्त मंत्री ने कहा कि मृतक कुलदीप महतो की पत्नी लाखो देवी का इलाज जारी है और सरकार उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराकर स्वस्थ करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- एक ही परिवार के 5वें सदस्य की मौत के बाद सिक्का पहुंच बीडीओ ने अनाज का दिया सहयोग एक ही परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.