संतकबीरनगर, सितम्बर 14 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली के पूर्व डिटी सीएम मनीष सिसौदिया व आम आदमी पार्टी के नेता गण रविवार को बघौली के सिकोहरा गांव पहुंचे। ये सभी दिल्ली के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की मां के निधन पर ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे। नेताओं ने उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया।बघौली ब्लाक के सिकोहरा निवासी पूर्व प्रधान मथुरा पाठक की पत्नी व इनके पुत्र दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा से आप के पूर्व विधायक तथा पंजाब के पार्टी प्रभारी दुर्गेश पाठक की माता शान्ती देवी (70) का निधन हो गया था। रविवार को उनका तेरहवीं ब्रह्मभोज आयोजित था। इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिटी सीएम मनीष सिसौदिया ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों का कुशल क्षेम पूछ ढांढ़स बंधाया। राज्यसभा सांसद संजय सिं...