रांची, जनवरी 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के एमके मोटल के पास बस और एसयूवी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एसयूवी सवार छह युवक घायल हो गए। घटना सोमवार की शाम साढ़े छह बजे की है। घायलों में सिकिदिरी थाना क्षेत्र के जोबला गांव के युवक अनुज पूर्ति, आर्यन बलमुचू, हर्ष पूर्ति, अजय बेदिया, जोय पूर्ति और सनी कच्छप शामिल हैं। सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाना के एसआई वरुण कुमार हजाम पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद 30 मिनट के लिए वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। पुलिस द्वारा बस और एसयूवी को बीच सड़क से हटाने के बाद आवागमन चालू हुआ। बताया जाता है कि गोला स्थित ब्रह्मपुत्रा मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड की बस गोला से कंपनी के कर्मियों को लेकर ओरमांझी जा रही थी। रास्ते में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.