रांची, मई 4 -- सिकिदिरी, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना से संचालित मिडिल स्कूल में रविवार को वर्ष 2002 के मैट्रिक पासआउट विद्यार्थियों ने स्कूल रीयूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों, वर्तमान शिक्षकों और गैर-शिक्षणकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय को एक स्पीकर सेट भी भेंट किया गया। इस भावुक क्षण में शिक्षक और विद्यार्थी दोनों भावविभोर हो उठे। उल्लेखनीय है कि हाईस्कूल सिकिदिरी का संचालन स्वर्णरेखा जलविद्युत परियोजना द्वारा वर्ष 1971 से किया जा रहा है। यह इस प्रकार का पहला आयोजन था। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक देवनंदन महतो, सपना गांगुली, माधो बराइक, शत्रुघ्न प्रसाद, साधना देवी और परनी देवी तथा वर्तमान शिक्षकों में दिलीप कुमार, अशोक बैठा, अनिल महतो, साहेब राम भो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.