रांची, जनवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे गांव निवासी खुर्शीद अंसारी के घर के पीछे बाड़ी में रखे पुआल के गांज में अचानक आग लग गई। आग लगने से पुआल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे की है। खुर्शीद ने बताया घर के सभी सदस्य सोए हुए थे अचानक पुआल के गांज से आग की लपेटें उठने लगी। इसके बाद अगल-बगल के ग्रामीण मौके पर जमा होकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन पुआल जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सामने के पेड़ झुलस गए। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...