रांची, फरवरी 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी मुख्य मार्ग पर भुसूर मड़ई के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सिकिदिरी थाना क्षेत्र के डटमा गांव निवासी रथू मुंडा के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की शाम लगभग छह बजे की है। बताया जाता है कि रथू मुंडा ओरमांझी से दवा लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान भुसूर मड़ई के पास आगे चल रहे पिकअप वाहन के चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी। इससे पीछे से आ रहे स्कूटी सवार रथू मुंडा पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...