रांची, फरवरी 16 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार की रात सिकिदिरी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात की अगुवाई सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा ने की। शिव बारात में शामिल आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में शिव भक्त ढोल-बाजे और झांझर के साथ नाचते-गाते स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना के स्वर्णरेखा धाम महादेव मंदिर पहुंचे। सभी बारातियों का स्वागत मंदिर समिति की ओर से किया गया। स्वागत के बाद सभी बारातियों को भोजन कराया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। मौके पर बाराती के रूप में थाने के एसआई वरुण कुमार हजाम, सुधीर कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, हवलदार डीजेन हेम्ब्रम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेश गंझू, लक्ष्मण प्रसाद सैनी, रमण कुमार, सिकंदर बेदिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.