बोकारो, जुलाई 28 -- बोकारो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड के सहयोग तथा कोल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत विकास सारथी एवं जेपाइगो द्वारा बोकारो के जायका सभागार में सिकल सेल रोग एवं थैलेसीमिया स्क्रीनिंग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता बढ़ाना, गर्भवती महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की स्क्रीनिंग को मजबूत बनाना तथा रोगों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना था। जेपाइगो के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तकनीकी सत्रों का संचालन किया। इसमें जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए सीखी गई तकनीकों को स्वास्थ्य स...