सिकल सेल रोग प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
रांची, मई 20 -- खूंटी, संवाददाता। सदर अस्पताल एवं मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में सिकल सेल रोग प्रबंधन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों, कार्यक्रम प्रबंधकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ करते हुए सिकल सेल रोग की जांच, उपचार एवं रेफरल सेवाओं को बेहतर बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने किया। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित आईसीएमआर संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने तकनीकी सत्रों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। सिविल सर्जन डॉ. पाठक ने जनजातीय आबादी में सिकल सेल रोग की समय पर पहचान, जागरूकता बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच और उपचार से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.