सिकल सेल एनीमिया को लेकर छात्रों को किया जागरूक
पूर्णिया, जून 19 -- धमदाहा, एक संवाददाता। विश्व सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को सिकल सेल एनीमिया के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को बीमारी के बारे में शिक्षित करना, पीड़ित मरीजों को सहयोग प्रदान करना तथा इसके उन्मूलन की दिशा में प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि बीमारी की पहचान के लिए व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग, उचित उपचार और जेनेटिक काउंसलिंग महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- सिकल सेल अनुवांशिक, पर रोकथाम योग्य बीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.