बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। सिकलापुर क्षेत्र में नाले और नालियों की सफाई न होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या को लेकर गुरुवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और नगर आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या रखी। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र की गलियों में लंबे समय से जलभराव बना हुआ है। नालियां जाम हैं और सड़कें उखड़ी पड़ी हैं, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि कई घरों में शादी समारोह और मेहमानों के आने का सिलसिला चल रहा है, लेकिन गंदे पानी और कीचड़ के कारण हालात बदतर हो गए हैं। नगर आयुक्त से मुलाकात के दौरान महिलाओं ने जल्द से जल्द सफाई और मरम्मत कार्य कराने की मांग की। हालांकि, संतोषजनक समाधान न मिलने पर वे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी से भी मिलने पहुंचीं और अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिलाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.