सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- लोटन। क्षेत्र के सिकरी ग्राम पंचायत के अधिकतर रास्ते जर्जर हो गए हैं। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी इंटरलॉकिंग बने कुछ ही दिन हुआ और टूट गई है। तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में ज्यादातर रास्ते जर्जर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार रास्तों के मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च करती है बावजूद सड़कों की हालत नहीं सुधर रही है। सहायक विकास अधिकारी सदानंद वर्मा ने कहा रास्ते को जल्द ठीक कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...