सिकरी अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला, जून 9 -- जारी। जारी थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में मंगलवार को एक ग्रामीण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी 58 वर्षीय मुख्तार खान के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मुख्तार खान का शव गांव के समीप एक आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना तत्काल जारी थाना पुलिस को दी गई।थाना प्रभारी शनि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.