सिकरीगंज में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
गोरखपुर, मई 9 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की चौदह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिकरीगंज पुलिस ने किशोरी की बहन की तहरीर पर शनिवार को आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। आरोपी को अभी थाने में ही रखा गया है। पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। किशोरी की बहन के अनुसार, आरोपी युवक धनंजय साहनी (45) बड़हलगंज क्षेत्र में मैमरा गांव का निवासी है। उसकी ससुराल सिकरीगंज क्षेत्र के एक गांव में है। वह विदेश में रहता है। दो दिन पूर्व अपने ससुराल आया था। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे किशोरी को आरोपी युवक ने कुछ खिलाने के बहाने गांव से बाहर ले गया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।शनिवार को किशोरी की बहन ने पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी खजनी विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.