मधुबनी, जून 1 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर थाने के सिकरिया गांव वार्ड दो में पड़ोस के कुछ लोगों ने 48 वर्षीय विक्रम ठाकुर को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं उन्हें बचाने आये उनकी पत्नी बच्चादाय देवी तथा उनके पुत्र इंदल कुमार ठाकुर के साथ भी मारपीट की गई। आपसी विवाद को लेकर यह घटना 27 मई को घटित हुई बतायी गई है। इस संबंध में पीड़ित विक्रम ठाकुर ने 31 मई की शाम मधेपुर थाना में गांव के ही पांच लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज के मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...