बेगुसराय, मई 28 -- वीरपुर,निज संवाददाता। सिकरहुला बदिया बहियार में गुरुवार को करंट लगने से 23 वर्षीय शुभम कुमार उर्फ छोटू की मौत हो गई। वह मोहनपुर वार्ड संख्या एक निवासी स्व अरुण सिंह का पुत्र था। उसकी मृत्यु खेत में बिजली तार की चपेट में आने से हुई। परिजनों ने बताया कि शुभम सुबह में घर से अपने खेत के लिए निकला था। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर वेलोग उसे ढूंढने लगे। 3 बजे के करीब शुभम का शव गांव के संजीव कुमार के खेत के कोने पर मिला। मृतक के हाथ पर करंट लगने का निशान था। यह भी पढ़ें- सिकरहुला में करंट लगने से युवक की गई जानघटना का विवरण उल्लेखनीय है कि बहियार में कई किसान नीलगाय से फसल को बचाने के लिए अपने खेत के चारों तरफ बिजली के तार लगाए हुए हैं। रात के समय उसमें विद्युत प्रवाहित कर दी जाती है। शुभम की जान खेत में लगी उसी तार के स्...