मोतिहारी, मार्च 20 -- सिकरहना। पिछले दिनों ढाका थाना क्षेत्र से अपहृत एक लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को मोतिहारी बस स्टैंड से बरामद कर ली। साथ ही आरोपी सद्दाम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपहृता को बस से कहीं भगाने की फिराक में था तभी सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि करीब दो माह पूर्व लड़की का अपहरण किया गया था, जिसको लेकर परिजन ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी तथा सद्दाम को आरोपित किया था। उन्होंने बताया कि बरामद लड़की को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...