मोतिहारी, जनवरी 5 -- सिकरहना, निज संवाददाता। शीतलहर से अब लोगों की जिंदगी पर असर पड़ने लगा है। छोटे छोटे रोजगार कर अपनी जिंदगी बसर करनेवालों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ठेला व खोमचे पर अपना रोजगार कर भरण पोषण करनेवाले दैनिक रोजगार व्यक्ति इस शीतलहर से परेशान है क्योंकि यह शीतलहर सीधा उनके रोजगार पर असर कर रहा है। खोमचे में लाई व नमकीन बेचनेवाले रामपदारथ कहते है कि शीतलहर के कारण प्रखंड, अंचल व अन्य स्थलों पर लोग कम आ रहे है जिससे उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। पहले जहां पांच सौ से सात सौ रुपये की बिक्री हो जाती थी वहीं शीतलहर के कारण दो से तीन सौ रुपये की ही बिक्री मात्र हो रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...