मोतिहारी, मई 3 -- सिकरहना। पचपकड़ी थाना में विभिन्न कांडों में जब्त करीब तेरह सौ लीटर से अधिक शराब को रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नष्ट किया गया। मजिस्ट्रेट के रूप में ढाका राजस्व अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता थे। थानाध्यक्ष उत्तम ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर शराब का विनष्टीकरण किया जा रहा है। करीब तेरह सौ लीटर से ज्यादा शराब का विनष्टीकरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...