मोतिहारी, अप्रैल 28 -- सिकरहना। पचपकड़ी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बाइक चोर को गिरफ्तार की है। पकड़ा गया बाइक चोर पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी आदित्य कुमार है। थानाध्यक्ष उत्तम ने बताया कि रविवार को पचपकड़ी से एक बाइक चोरी हुयी। बाइक चोरी मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसके आधार पर चोरों को चिह्नित करते हुए एक चोर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। पकड़े गये चोर के साथ एक अन्य भी व्यक्ति था, जो अभी पकड़ से बाहर है। उसकी पहचान कर ली गयी है। पकड़े गये अभियुक्त के निशानदेही पर फरार एक अन्य की गिरफ्तारी व चोरी गयी बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.