बगहा, मार्च 20 -- साठी। साठी-बेतिया मुख मार्ग में चनपटिया सिकरहना पुल के नीचे शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव मिला।। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक हत्या कर सिकरहना नदी पर बना पुल के नीचे फेंक दिया गया है। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। गले में उजाला रंग का माला तथा दाहिने हाथ में कालवा बंधा हुआ है। वही उजाले रंग का गंजी और हरा उजला चमकदार शर्ट पहने हुए है। लाल रंग का कच्छा और मटमैला रंग का लोअर पहना है। उसका नाक आधा कटा है। सिर में चोट का निशान हैं। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा थानाध्यक्ष राजन कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। साथ ही घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी बारीकी से जांच पड़ताल किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.