मोतिहारी, मार्च 26 -- सुगौली । प्रखंड के कैथवलिया गांव के सामने सिकरहना नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक कैथवलिया गांव निवासी बचन सहनी का पुत्र मिलन कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार किशोर अपने अन्य सहपाठियों के साथ नदी किनारे खेलने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख आसपास के बच्चों ने हो हल्ला किया। जिसकी सूचना पर स्थानीय गोताखोरों ने काफिर देर की खोजबीन की बाद शव को बरामद कर लिया। वही इस बाबत आरओ राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए जुटी है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.