मोतिहारी, सितम्बर 5 -- सिकरहना, निज संवाददाता। एसीजेएम सिकरहना विवेक कुमार मिश्रा के न्यायालय ने सिकरहना के पूर्व डीएसपी उदय शंकर के विरूद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया है। न्यायालय ने 25 अगस्त को ही एसपी कार्यालय में वारंट का तामिला निर्गत करा दिया है।

कोर्ट से निर्देश पचपकड़ी थाना कांड संख्या 153 / 25 जब्त बंदुक लाइसेंस को अपने आदेश से छोड़ देने के एक मामले में न्यायालय ने तत्कालीन डीएसपी के विरूद्ध संज्ञान लिया था और उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया था। डीएसपी ने इसके विरूद्ध हाई कोर्ट में आवेदन देकर व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने की छूट की अपील की थी, जिसपर हाई कोर्ट ने 228 बीएनएस के तहत 21 जूलाई तक व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने की छूट दी थी।

अंतिम अवसर 21 जूलाई को एसीजेएम ने उन्हें हाजिर होने का निर्देश दिया तथा कहा कि न्याय...